बॉम्बे HC ने अवैध निर्माण को गिराने का दिया आदेश
NEWS Apr 05,2025 06:25 pm
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में एक अवैध ढांचे को गिराने का आदेश देते हुए कहा कि अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि कानून का पालन न करने से अराजकता फैलेगी. साथ ही पीठ ने महाराष्ट्र सरकार से इस संबंध में कानून बनाने पर विचार करने की भी अपील की है.