8 साल के बच्चे को 50 हजार में खरीदने पहुंचा
NEWS Apr 03,2025 02:07 pm
महाराष्ट्र में पुणे के सटे पिंपरी- चिंचवड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आठ साल के बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया. ये अपहरण किसी दूसरे ने नहीं बल्कि परिचित व्यक्ति ने ही किया था. इस मामले में एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉड और रेलवे सुरक्षा बल ने महज कुछ घंटों के भीतर बच्चे को किडनैपर्स से बचा लिया है. मालूम हुआ कि बच्चे की मां ने बेटे को बेचने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया था.